ऊर्जा और उत्साह से भरी भाजपा युवा मोर्चा की मैराथन……

Share This News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा की ओर से नमो मैराथन का आयोजन

धनबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़े के तहत आज भाजपा युवा मोर्चा की ओर से नमो मैराथन दौड़ का भव्य आयोजन किया गया। इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य युवाओं में नशामुक्ति और स्वस्थ जीवन का संदेश देना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत जगजीवन नगर स्थित अमृत पार्क से हुई। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र राय, सांसद ढुल्लु महतो, विधायक राज सिन्हा, जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, युवा जिला अध्यक्ष नित्यानंद मंडल सहित प्रदीप मंडल, तमाल राय, मानस प्रसून, पशुपतिनाथ सिंह और रागिनी सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत की।

यह मैराथन रणधीर वर्मा चौक होते हुए गोल्फ ग्राउंड में समाप्त हुई। आयोजन में सैकड़ों युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे उत्साह के साथ दौड़ पूरी की। तिरंगे झंडे और जोशीले नारों से पूरा माहौल देशभक्ति और उमंग से सराबोर रहा।

भाजपा का यह सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान कई सामाजिक और सेवा कार्य आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार है—

  • 23 सितंबर : स्वास्थ्य शिविर
  • 25 सितंबर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती
  • 27 सितंबर : दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग व उपकरण वितरण
  • एक पेड़ माँ के नाम अभियान और अन्य सेवा कार्य

भाजपा नेताओं का कहना है कि इस सेवा पखवाड़े का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक सेवा और सहयोग का संदेश पहुंचाना है। वहीं नमो मैराथन के माध्यम से युवाओं को नशामुक्त और सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प दिलाया गया।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment