Breaking News

मोदी जन्मदिन: मरीजों के बीच बाँटे गए फल, जताई शुभकामनाएँ

Share This News

रांची (RANCHI):
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत मानव सेवा की श्रृंखला जारी रही। इसी क्रम में रांची के नामकुम स्थित झारखंड राज्य कर्मचारी बीमा निगम अस्पताल में सैकड़ों मरीजों के बीच ब्रेड और फल का वितरण किया गया।

कार्यक्रम की अगुवाई नरेंद्र मोदी विचार मंच के सह संयोजक एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह और जिला उपाध्यक्ष प्रभु दयाल बड़ाइक ने की। इस मौके पर मरीजों को बताया गया कि केंद्र सरकार की पहल पर इस आधुनिक अस्पताल भवन का निर्माण संभव हुआ है और आने वाले दिनों में और अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

अस्पताल में भर्ती मरीजों ने प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु होने की कामना की। वहीं, मनोज सिंह ने स्वच्छता पर जोर देते हुए कहा कि “अपने आस-पास का वातावरण साफ रखना हर नागरिक का कर्तव्य है। स्वच्छता से बीमारियों को काफी हद तक कम किया जा सकता है।”

प्रभु दयाल बड़ाइक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बेहद संवेदनशील हैं। उन्होंने 70 वर्ष से अधिक आयु वाले मरीजों के लिए विशेष योजनाएं लागू की हैं।

इस सेवा अभियान में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जिला अध्यक्ष नारायण प्रसाद, लोवडीह मंडल भाजपा अध्यक्ष नवीन सोनी, दिनेश चंद्र वर्मा, बी. पासवान, चंदन बास्के, देवराज पासवान, विश्वजीत कुमार, अरुण प्रसाद, मंगल बैठा, अनंत सिंह, अनिल सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment