Breaking News

चैनपुर हाई स्कूल तक पहुंचेगी सड़क, इरफान अंसारी ने भाजपा को घेरा

Share This News

जामताड़ा (JAMTADA):
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने शुक्रवार को कुरता मोड़ से चैनपुर हाई स्कूल तक 1.5 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और मंत्री का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि यह सड़क आदिवासी समाज की वर्षों पुरानी मांग थी, जिसे अब हेमंत सरकार ने पूरा कर दिया है। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा— “20 साल की नाकामी पर हेमंत सरकार के सिर्फ 6 साल भारी पड़े हैं। भाजपा विकास नहीं चाहती, जबकि हमारी सरकार हर गांव और हर मोड़ तक सड़क और स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँचा रही है।”

उन्होंने आगे कहा कि RIMS-2 का निर्माण राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए हो रहा है, लेकिन भाजपा इसे भी राजनीति का मुद्दा बना रही है। मंत्री ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लगातार तीसरी बार विधायक चुने जाने से यह साबित होता है कि लोग उनके काम और नीयत पर भरोसा करते हैं।

स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क निर्माण को क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया और मंत्री को धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम में विवेकानंद पाल, केशव नारायण मुर्मू, रविंद्र हेंब्रम, सनातन मुर्मू, रूपलाल हांसदा, काशीलाल पंडित, दीपक दा, प्रधान बसंत मुर्मू, निशापति हंसदा, निशापति हेंब्रम, वासुदेव मुर्मू और बीरबल अंसारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment