Breaking News

दिनांक 26.09.2025 से राजगीर से मुंबई के लिए एक सीधी ट्रेन की सुविधा

Share This News

पटना और लोकमान्य तिलक टर्मिनल, मुंबई के मध्य चलायी जा रही
13201/13202 पटना-लोकमान्य तिलक-पटना एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार

अब चलेगी राजगीर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल, मुंबई तक

हाजीपुर: 19.09.2025

यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पटना और लोकमान्य तिलक टर्मिनल, मुंबई के मध्य प्रतिदिन परिचालित की जा रही गाड़ी सं. 13201/13202 पटना-लोकमान्य तिलक- पटना एक्सप्रेस का परिचालन विस्तार राजगीर तक करने का निर्णय लिया गया है। इससे राजगीर, नालन्दा एवं बिहार शरीफ से जबलपुर, भुसावल एवं मुंबई जैसे शहरों के लिए एक सीधी ट्रेन की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी । साथ ही इससे राजगीर एवं नालन्दा जैसे विश्व प्रसिद्ध स्थलों पर पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा । यह परिचालन विस्तार राजगीर एवं लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 26.09.2025 से प्रभावी होगा ।

गाड़ी सं. 13201 राजगीर-पटना-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस दिनांक 26.09.2025 से राजगीर से 20.45 बजे खुलकर 21.00 बजे नालन्दा, 21.20 बजे बिहार शरीफ, 21.52 बजे बख्तियारपुर, 22.15 बजे फतुहा, 22.28 बजे पटना साहिब रूकते हुए 23.45 बजे पटना जं. पहुंचेगी तथा यहां से 23.55 बजे खुलकर अपने निर्धारित ठहराव एवं समयानुसार रूकते हुए तीसरे दिन 10.50 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुंचेगी ।

इसी तरह, गाड़ी सं. 13202 लोकमान्य तिलक-पटना-राजगीर एक्सप्रेस दिनांक 26.09.2025 से लोकमान्य तिलक टर्मिनल, मुंबई से 14.45 बजे खुलकर अपने निर्धारित समय एवं ठहराव के अनुसार रूकते हुए तीसरे दिन 00.10 बजे पटना जं. पहुंचेगी तथा पटना जं. से यह 00.20 बजे खुलकर 00.35 बजे पटना साहिब, 00.47 बजे फतुहा, 01.20 बजे बख्तियारपुर, 01.53 बजे बिहार शरीफ एवं 02.11 बजे नालन्दा रूकते हुए 03.00 बजे राजगीर पहुंचेगी ।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment