Breaking News

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस स्थापना दिवस पर पप्पू तिवारी ने दी बधाई, कहा– महिला सशक्तिकरण की यात्रा होगी और मजबूत

Share This News

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर धनबाद जिला कांग्रेस के मीडिया चेयरमैन सह प्रवक्ता पप्पू कुमार तिवारी ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह दिन केवल संगठन की स्थापना का प्रतीक नहीं है बल्कि महिलाओं के सशक्तिकरण, समानता और सामाजिक न्याय के प्रति कांग्रेस पार्टी की अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण भी है।

पप्पू तिवारी ने कहा कि महिला कांग्रेस ने हमेशा समाज की आधी आबादी को आवाज दी है और संघर्षों के बीच उन्हें नेतृत्व और सम्मान दिलाने का काम किया है। आज जब महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का परिचय दे रही हैं, तब महिला कांग्रेस का यह संकल्प और भी मजबूत होता है कि हम मिलकर एक ऐसे भारत का निर्माण करें, जहां हर महिला सुरक्षित, सशक्त, मजबूत और सम्मानित हो।

उन्होंने सभी से आह्वान किया कि हम सभी मिलकर महिला सशक्तिकरण की इस यात्रा को और आगे बढ़ाने का संकल्प लें।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment