Breaking News

धनबाद मंडल कारा का औचक निरीक्षण, कैदियों की व्यवस्थाओं को लेकर दिए गए निर्देश

Share This News

धनबाद। रूटिंग अभियान के तहत सोमवार को धनबाद मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण में धनबाद की उपायुक्त माधवी मिश्रा, प्रधान जज, धनबाद केवरिया पुलिस अधीक्षक एचपी जनार्दनन एवं पुलिस बल के जवान मौजूद रहे। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य कैदियों के रहने, खाने और अन्य सुविधाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लेना था।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कई कैदियों के वार्डों का निरीक्षण किया और कैदियों की समस्याओं को सुना। प्रधान जज ने इस अवसर पर व्यवस्था को सुगम और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

धनबाद की उपायुक्त माधवी मिश्रा ने कहा कि रूटिंग अभियान के तहत यह निरीक्षण एक नियमित प्रक्रिया है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में कैदियों के लिए रहने की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए योजनाएं बनाई जाएंगी।

निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का भी गहन जायजा लिया गया और अधिकारियों ने जेल प्रशासन को सुव्यवस्थित प्रबंधन के लिए निर्देशित किया।

Leave a comment