Breaking News

संरक्षा आयुक्त (रेलवे), पूर्वी सर्किल द्वाराबेतिया-कुमारबाग नव-दोहरीकृत रेलखंड का किया गया निरीक्षण

Share This News

हाजीपुर: 17.02.2026

सगौली-वाल्मिकीनगर दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत 09 किमी लंबे बेतिया-कुमारबाग नव-दोहरीकृत रेलखंड का दिनांक 17.02.2026 को श्री गुरू प्रकाश, संरक्षा आयुक्त (रेलवे) (Commissioner of Railway Safety) पूर्वी परिमंडल, कोलकाता ने मोटर ट्रॉली द्वारा निरीक्षण किया । मोटर ट्रॉली निरीक्षण के उपरांत रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा कुमारबाग से बेतिया स्टेशनों के मध्य विशेष ट्रेन द्वारा 120 किमी की गति से सफलतापूर्वक स्पीड ट्रायल भी किया गया । इस अवसर पर समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री ज्योति प्रकाश मिश्रा एवं निर्माण विभाग तथा समस्तीपुर मंडल के अधिकारीगण उपस्थित थे ।

विदित हो कि 110 किमी लंबे सगौली-वाल्मिकीनगर दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत अब तक 82 किलोमीटर रेलखंड का दोहरीकरण कार्य पूरा कर इसकी कमीशनिंग की जा चुकी थी। अब इस परियोजना के अंतर्गत 09 किलोमीटर लंबे बेतिया-कुमारबाग रेलखंड का दोहरीकरण कार्य पूरा कर लिया गया है जिसका आज सीआरएस द्वारा सफलतापूर्वक निरीक्षण किया गया । इस प्रकार इस परियोजना के तहत अब 91 किमी का कार्य पूर्ण हो गया है तथा शेष भाग के दोहरीकरण का कार्य प्रगति पर है ।

Leave a comment