Breaking News

मेमधोमवा रेलवे साइडिंग से निकली मालवाहक गाड़ी ने बाइक सवार को कुचला, हालत गंभीर

Share This News

दिन मे नो इंट्री रहने के बावजूद नियामतपुर की सड़कों पर बिना रोकटोक के तेज रफ़्तार मे दौड़ रही है आए दिन सैकड़ों ट्रकें…

स्थानीय लोगों ने अवैध रूप से चल रही ट्रकों पर रोक लगाने की पुलिस और जिला प्रशासन से लगाई गुहार…

पश्चिम बंगाल के आसनसोल–कुलटी विधानसभा क्षेत्र के नियामतपुर में गुरुवार को एक गंभीर सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। मेमधोमवा रेलवे साइडिंग से निकल रही एक भारी मालवाहक गाड़ी ने ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहे एक ईसीएल कर्मी की मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मारते हुए उसे बुरी तरह कुचल दिया। हादसे में घायल ईसीएल चालक को स्थानीय लोगों ने तुरंत उठाकर आसनसोल जिला अस्पताल भेजा, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

घटना से नाराज स्थानीय निवासियों ने सड़क पर जाम लगाकर घंटों विरोध प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि दिन के समय नो-एंट्री लागू होने के बावजूद भी बड़े पैमाने पर मालवाहक वाहन इस रूट से अवैध रूप से गुजरते हैं। लोगों का कहना है कि मेमधोमवा रेलवे साइडिंग से जुड़े इन ट्रकों को कोई रोकता-टोकता नहीं क्योंकि ये एक प्रभावशाली व्यक्ति रोहित नोनिया के संरक्षण में चलते हैं, जो तृणमूल कांग्रेस से जुड़े बताए जाते हैं।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस और प्रशासन अवैध वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने में विफल रहा, तो वे आंदोलन को और तीव्र करने के लिए मजबूर होंगे। काफी मशक्कत और बातचीत के बाद नियामतपुर फाड़ी की पुलिस ने लोगों को समझाकर सड़क से हटाया और आश्वासन दिया कि शिकायतों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment