Breaking News

माननीय रेल मंत्री, भारत सरकार श्री अश्विनी वैष्णव जी द्वारा वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से भोपाल-धनबाद/चोपन एक्सप्रेस स्पेशल का हरी झंडी दिखाकर किया गया शुभारंभ ।

Share This News

दिनांक 24.02.26 को माननीय रेल मंत्री, भारत सरकार श्री अश्विनी वैष्णव जी द्वारा वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से भोपाल-धनबाद/चोपन एक्सप्रेस स्पेशल का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आज दिनांक 25.02.26 को माननीय समाज कल्याण अनुसूचित जाति एवं जनजाति, राज्य मंत्री श्री संजीव कुमार गोंड एवं माननीय सांसद श्री छोटेलाल चोपन स्टेशन पर, माननीय अन्य अतिथि गणमान्य डाल्टनगंज स्टेशन पर, माननीय सांसद श्री काली चरण सिंह टोरी स्टेशन पर, माननीय अन्य अतिथि गणमान्य चन्द्रपुरा स्टेशन पर तथा माननीय सांसद श्री ढुलू महतो एवं धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री अखिलेश मिश्र धनबाद स्टेशन पर भोपाल-धनबाद/चोपन एक्सप्रेस स्पेशल के आगमन के अवसर पर उपस्थित थे | इस अवसर पर मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर अन्य माननीय अतिथि गणमान्य, मंडल के अधिकारीगण,कर्मचारीगण सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे I

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment