Breaking News

“भारत को जानो” जिला स्तरीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता में डीएवी कोयला नगर की स्वाति और सुहानी ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन”

Share This News

धनबाद (DHANBAD): भारत विकास परिषद द्वारा ‘भारत को जानो’ जिला स्तरीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में किया गया। इस प्रतियोगिता में धनबाद जिले के लगभग 15 स्कूलों के छात्रों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता दो श्रेणियों में आयोजित की गई, जिसमें वरिष्ठ वर्ग (कक्षा 9वीं से 12वीं तक) और कनिष्ठ वर्ग (कक्षा 6वीं से 8वीं तक) के प्रतिभागी शामिल हुए।

डीएवी कोयला नगर की दसवीं कक्षा की छात्राएँ स्वाति कुमारी और सुहानी कुमारी ने वरिष्ठ वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। वहीं, कनिष्ठ वर्ग में आठवीं कक्षा के सांभवी गौतम और दिव्यांशु कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्राचार्य श्री एन एन श्रीवास्तव ने इस सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए सभी छात्रों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इसके अतिरिक्त, विद्यालय के पूर्व छात्र अभिषेक सावंरिया की उपलब्धियों का भी जिक्र किया गया। अभिषेक, जिन्होंने गायन रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ में अपनी पहचान बनाई, ने न केवल अपने परिवार और विद्यालय, बल्कि पूरे झारखंड का नाम रोशन किया। उनकी शास्त्रीय गायकी और प्रेरणादायक यात्रा ने यह साबित कर दिया कि किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए सिर्फ मेहनत और समर्पण की जरूरत होती है, बड़े शहरों का होना जरूरी नहीं है। डीएवी परिवार ने अभिषेक को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

कुसुम न्यूज़ से निशा की रिपोट

Leave a comment