बिहार विधानसभा चुनाव: एनडीए प्रत्याशियों की जीत के लिए झरिया विधायक रागिनी सिंह का जोरदार प्रचार अभियान
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशियों को जीत दिलाने के उद्देश्य से एनडीए के नेता और जनप्रतिनिधि व्यापक प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं। इस कड़ी में झरिया की विधायक रागिनी सिंह भी बिहार के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर रही हैं और कुल सात विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार कर रही हैं, जिनमें आरा, शाहपुर, और नवीनगर जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं।
नवीनगर विधानसभा क्षेत्र में, विधायक रागिनी सिंह ने जदयू प्रत्याशी चेतन आनंद के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस सभा में पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह भी उनके साथ मौजूद थे। इस नुक्कड़ सभा के दौरान, रागिनी सिंह ने जनता से एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की और उन्हें विश्वास दिलाया कि इस बार बिहार के लोग सही नेतृत्व का चयन करेंगे।
शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में भी, रागिनी सिंह ने भा.ज.पा. प्रत्याशी राकेश ओझा के समर्थन में प्रचार किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बिहार की जनता इस बार एनडीए के प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जीत दिलाएगी, जिससे राज्य में विकास की नई शुरुआत होगी और हर क्षेत्र में प्रगति होगी।
कुसुम न्यूज़ से निशा की रिपोट