Breaking News

“बिहार में मतदान को लेकर PM मोदी ने मतदाताओं से की सक्रिय भागीदारी की अपील, 122 सीटों पर दूसरे चरण की वोटिंग जारी”

Share This News

बिहार में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी है, जिसमें 122 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इससे पहले 6 नवंबर को हुए पहले चरण में 65.08% की ऐतिहासिक वोटिंग दर्ज की गई थी, जिसने सभी पिछली रिकॉर्डों को पीछे छोड़ दिया। अब दूसरे चरण में भी उसी उत्साह को दोहराने की उम्मीद की जा रही है।

इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार सुबह बिहारवासियों को संबोधित करते हुए उनसे बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखते हुए कहा कि दूसरे और अंतिम चरण में भी जनता वैसी ही भागीदारी दिखाए जैसी पहले चरण में देखने को मिली थी।

प्रधानमंत्री ने खासतौर पर उन युवा मतदाताओं से आग्रह किया जो पहली बार लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि नए मतदाता न केवल स्वयं मतदान करें, बल्कि अपने आस-पड़ोस के लोगों को भी बूथ तक लेकर जाएं और लोकतंत्र को मजबूत बनाएं।

Leave a comment