Breaking News

धनबाद नगर निगम चुनाव को लेकर जिला जनता दल यू. ने बैठक कर रणनीति बनाया

Share This News

धनबाद: शनिवार को धनबाद जिला जनता दल यू. के जिले से आने वाले सभी प्रदेश पदाधिकारी, प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष की बैठक सेलेब्रेशन रेस्टोरेन्ट धनबाद में की गई। जिसकी अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष पिन्दु कुमार सिंह ने की।बैठक में पार्टी के जिला अध्यक्ष पिन्टु कुमार सिंह ने कहा कि सभी प्रदेश के पदाधिकारी एवं प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष का सामुहिक निर्णय हुआ कि जिले में पार्टी के जो भी नेता, कार्यकर्त्ता वार्ड में चुनाव लड़ रहे है। उनको पूरी मजबूती के साथ जिताने का काम किया जायेगा। साथ ही साथ मेयर के पद के लिए चुनाव में जनता दल यू. किसे समर्थन करेगी यह निर्णय प्रदेश अध्यक्ष पर छोड़ा गया कि प्रदेश अध्यक्ष का जो भी आदेश होगा मेयर पद के लिए चुनाव धनबाद जनता दल यू. के एक-एक कार्यकर्त्ता उनको जिताने का काम करेगी।बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष पिन्टु कुमार सिंह, पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामस्वरूप यादव, प्रदेश महासचिव उदय सिंह, दीप नारायण सिंह, प्रदेश सचिव राजु कुमार सिंह, विजय सिंह कुशवाहा, धनबाद नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे, झरिया नगर अध्यक्ष अनिल सिंह, युवा जिला अध्यक्ष बबलु मोदक, महिला जिला अध्यक्ष पुष्पा पाण्डेय, मजदूर प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्री सुबास चन्द्र सिंह, राजेन्द्र राही, कपिलदेव यादव, प्रदीप कुमार सिंह, बुद्धिजीवि के जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार सिन्हा, निवास गोप, साधु शरण पासवा आदि उपस्थित थे।

Leave a comment