Breaking News

झारखंड प्रांत मारवाड़ी युवा मंच ने संजीव कुमार के समर्थन में मंडल स्तरीय बैठक का किया आयोजन

Share This News

धनबाद:झारखंड प्रांत मारवाड़ी युवा मंच ने सोमवार को धनबाद नगर निगम चुनाव के संदर्भ में मंच सदस्य युवा संजीव कुमार जी के समर्थन में एक महत्वपूर्ण मंडल स्तरीय बैठक का सफल आयोजन किया। यह बैठक क्लार्क्स इन होटल, धनबाद में संपन्न हुई, जिसमें समाज के प्रमुख पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य आगामी चुनावों में संजीव कुमार के पक्ष में एकजुटता प्रदर्शित करना तथा चुनावी रणनीति पर विचार-विमर्श करना था।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रांत उपाध्यक्ष आदित्य अग्रवाल ने संजीव कुमार के नेतृत्व गुणों की सराहना की तथा समाज के हित में उनके योगदान पर बल दिया। साथ ही साथ प्रांत अध्यक्ष विशाल पाड़िया पूर्व अध्यक्ष अरुण गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल , पूर्व अध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल , पूर्व अध्यक्ष राकेश मोदी , पूर्व अध्यक्ष प्रवीण गोयल , प्रांत सहायक सचिव स्नेहा अग्रवाल, गोविंदपुर अध्यक्ष शैलेश बंसल , सरायढेला अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल , धनबाद अध्यक्ष राहुल अग्रवाल, धनबाद शक्ति अध्यक्ष मेघा शर्मा, गोविंदपुर उन्नति अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल, रविंदर गोयल, विकास गोयल, धनबाद शक्ति सचिव ईशा पाटवारी , विकास अग्रवाल ,नेहा अग्रवाल , गोविंदपुर सचिव आशीष मित्तल, राजीव मित्तल , जॉनी शर्मा, निरज अग्रवाल , सुभाष लखमणिया, ऋत्विक दुदानी, प्रवीण केजरीवाल एवं समाज के अन्य अनेक सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।बैठक में धनबाद नगर निगम चुनाव की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई। सभी पदाधिकारियों ने संजीव कुमार को पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया तथा समाज हित में एक मजबूत नेतृत्व स्थापित करने का संकल्प लिया। मरावड़ी युवा मंच के इस आयोजन ने समाज में एकता एवं उत्साह का संचार किया है।

मरावड़ी युवा मंच लगातार सामाजिक, सांस्कृतिक एवं चुनावी गतिविधियों के माध्यम से समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रही है।

Leave a comment