Breaking News

आज मंडल रेल प्रबंधक द्वारा बरमसिया ओवरब्रिज के मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया गया |

Share This News

आज दिनांक 04.11.25 को मंडल रेल प्रबंधक श्री अखिलेश मिश्र द्वारा बरमसिया ओवरब्रिज (Barmasia Overbridge) पर प्रारंभ हुए मरम्मत कार्यों का निरीक्षण एवं अवलोकन किया गया। बरमसिया ओवरब्रिज धनबाद मंडल के अंतर्गत एक अत्यंत महत्वपूर्ण सेतु है, जो शहर के सुचारू आवागमन एवं यातायात व्यवस्था में अहम भूमिका निभाती है। पुल की संरचनात्मक मजबूती, दीर्घकालिक सुरक्षा तथा स्थानीय नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस मरम्मत कार्य प्रारंभ की गई है। निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने कार्यस्थल पर उपस्थित सम्बंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मरम्मत कार्य की प्रगति, तकनीकी सुरक्षा मानकों तथा कार्य समय-सीमा के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के दिशा-निर्देश दिए तथा निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण करने पर बल दिया। इस अवसर पर मंडल के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे |

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment