धनबाद (DHANBAD): 03 नवंबर 2025 को, जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी के मार्गदर्शन में, परिवहन विभाग ने “रफ्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ” अभियान के तहत ओवर स्पीडिंग जागरूकता सप्ताह की शुरुआत की। इस अभियान के पहले दिन, धनबाद के सिटी सेंटर चौक के पास, विभिन्न प्रकार के वाहन चालकों – जैसे कि चार पहिया, दोपहिया, ऑटो और टोटो चालकों के बीच जागरूकता फैलाने का कार्य किया गया।
इस दौरान, लोगों को तेज रफ्तार से वाहन चलाने के खतरों, सड़क पर मोबाइल का उपयोग करने के नुकसान, और सामने वाले वाहन से पर्याप्त दूरी बनाए रखने के महत्व के बारे में बताया गया। यह अभियान खासतौर पर इस बात पर जोर दे रहा था कि ओवर स्पीड के कारण सड़क दुर्घटनाओं में अधिक जानें जा रही हैं, जो कि एक गंभीर चिंता का विषय है।
जागरूकता अभियान में जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक सुनील कुमार, रोड इंजीनियर ऐनालिस्ट अमरेश कुमार, और आईटी असिस्टेंट देवेन्द्र कुमार भी उपस्थित रहे और इस पहल को सफल बनाने में योगदान दिया। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को वाहन चलाते वक्त सुरक्षित और नियंत्रित गति बनाए रखने के प्रति जागरूक करना है।
कुसुम न्यूज़ से निशा की रिपोट