हेलीवाल बजाज ऑटो की ई रिक्शा रिकी का हुआ लॉन्चिंग

Share This News

पहली बार धनबाद में बजाज कंपनी की ई रिक्शा रिक्की बाज़ार में नजर आएगी

धनबाद:हेलीवाल बजाज ऑटो की नई प्रोडक्ट इ रिक्शा ‘रिक्की’ का पांच दिवसीय लांचिग कार्यक्रम झारखण्ड में सबसे पहले धनबाद के तेतूलतल्ला मैदान में गुरुवार को किया गया। लॉन्चिंग कार्यक्रम 5 दिन तक चलेगा, इस-कार्यक्रम में टेस्ट ड्राइव लेने वाले सभी प्रतिभागियों को लक्की कुपन दिया जा रहा है। इसका ड्रॉ 24 फरवरी को संध्या 5 बजे किया जाना है। इस ड्रा में भाग्यशाली विजेता को कंपनी के द्वारा ई रिक्शा रिकी उपहार स्वरूप दिया जाएगा।।इस गाडी की खासियत है कि इसमें मोनो कॉक चेसिस, इंडिपेंडेंट सस्पेशन साथ ही 2 स्पीड ट्रासमिशन भी है। ये गाडी की माइलेज 149 किलोमीटर है, बैटरी की गारंटी 3 साल या 60,000 किलोमीटर स्टेंडेन्ट वारंटी है। रिकी के लॉन्चिंग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजकुमार अग्रवाल, कम्पनी के एरिया एएसएम अनन्त पाण्डा, डीलर के डाइरेक्टर सचीन हेलीवाल,सीताराम हेलीवाल, श्रीकांत सिन्हा,दिलीप अग्रवाल, ऑटो एसोशिएशन के जिलाध्यक्ष राजु वर्मा, अशोक कुमार उपस्थित थे।

Leave a comment