Breaking News

स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो जी के जयंती मनाने को लेकर SSLNT महिला विद्यालय में झामुमो छात्र संगठन और प्राचार्य के बीच कहा सुनी आक्रोषित छात्रों ने एक ओर जहां प्रदर्शन के बाद प्राचार्य का किया पुतला दहन

Share This News

धनबाद के SSLNT महिला विधालय झामुमो छात्र संगठन के द्वारा स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो जी के जयंती पर कैंपस के अंदर चेयर पर उनकी तस्वीर को रखकर माल्यार्पण करने के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसको लेकर कॉलेज की प्राचार्य शर्मिला रानी ने विरोध जताते हुए छात्रों मना कर दिया और कॉलेज कैंपस में मनाये जा रहे जयंती समारोह में शामिल होने को कहा लेकिन इससे नाराज छात्र नेताओं ने उनका विरोध किया और कॉलेज के बाहर सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने के साथ-साथ प्रचार्य का पुतला दहन भी किया पूरे मामले में छात्र नेताओं ने जहां एक और प्राचार्य पर बदसलुकी और विनोद बाबू के अपमान का आरोप लगाया है वहीं दूसरी और प्राचार्य शर्मिला रानी की माने तो आकर्ष चौधरी नाम के युवक द्वारा जानबूझकर षड्यंत्र रच कर कालेज को बदनाम करने की साज़िश की गयी है ।छात्रों द्वारा विनोद बाबू की तस्वीर सड़क किनारे चेयर पर रख कर बिना इजिजत मल्यार्पण कर रहे थे ।जो उचीत नहीं था कॉलेज प्रशासन कभी बर्दाश्त नहीं करेगा कॉलेज कैंपस हाल मे छात्रों के द्वारा सभा का आयोजन किया गया था उसके बावजूद भी सड़क के किनारे कुर्सी पर रखकर उनकी तस्वीर पर माला चढ़ाना कहीं से भी उचित नहीं है और छात्र संगठनों ने बेवजह उसको तुल देने का प्रयास किया जिसकी शिकायत जिले के उपायुक्त से करेगीं

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment