Breaking News

सुनेत्रा पवार आज लेंगी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ

Share This News

महाराष्ट्र राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने पार्टी विधायकों और विधान परिषद सदस्यों की बैठक को लेकर आधिकारिक सूचना जारी की है। अपने पत्र में उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र विधानमंडल में एनसीपी के सभी विधानसभा और विधान परिषद सदस्यों की बैठक शनिवार, 31 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी।

यह बैठक दोपहर 2 बजे मुंबई स्थित विधान भवन के भूतल पर कक्ष संख्या 026 में होगी। सुनील तटकरे ने पार्टी के सभी विधायकों और विधान परिषद सदस्यों से निर्धारित समय पर बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की अपील की है।

Leave a comment