धनबाद | 27 अप्रैल 2025 |
भूली थाना परिसर में आज संध्या 5:30 बजे एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें “सर्व धर्म मेल-जोल अभियान” की आगामी शुरुआत को लेकर रणनीति बनाई गई। इस आयोजन में बैंक मोड़ इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार, भूली थाना प्रभारी अभिनव कुमार, हैप्पी मिशन धनबाद और नव संकल्प मंच की टीमों की संयुक्त भागीदारी रही।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने कहा, “धनबाद के भूली से इस अभियान की शुरुआत सामाजिक समरसता की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। हम सभी धर्मों के गुरुओं के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना चाहते हैं।” उन्होंने आम जन से इस अभियान में भागीदारी कर इसे सफल बनाने की अपील की।
थाना प्रभारी अभिनव कुमार ने कहा, “समाज में भाईचारा और सौहार्द की भावना को बढ़ावा देना आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यह अभियान उसी दिशा में एक सार्थक प्रयास है।”
हैप्पी मिशन धनबाद के एजाज अली ने लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास के 5-5 लोगों से अच्छे संबंध बनाएं, जिससे समाज में एकता और समरसता की नींव मजबूत हो सके।
नव संकल्प मंच के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने इसे एक चलता रहने वाला अभियान बताया, जो आने वाले समय में भी समाज को जोड़ने का कार्य करता रहेगा। मंच के महासचिव जितेंद्र कुमार ने कहा कि मंच सदैव सकारात्मक कार्यों में अपनी सहभागिता देता रहा है और इस अभियान में भी पूरी तन्मयता से सहयोग कर रहा है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित थे —
हैप्पी मिशन धनबाद की शिल्पी घोष, जया देवी बास्की, नव संकल्प मंच के सरजू सिंह, मनमोहन सिंह, मानस रंजन पाल, राणा दत्ता, कुणाल सिंह, गुड्डू चौधरी, विक्की रॉय, धीरेन्द्र सिंह।
भूली थाना से अजय कुमार राय, जैकब मुर्मू, प्रदीप कुमार, राकेश पांडे, दीपक कुमार, ASI ठाकुर आजाद सिंह, श्यामनंदन सिंह, रणजीत कुमार व अफसर ड्राइवर इत्यादि की गरिमामयी उपस्थिति रही।
आह्वान:
यह अभियान किसी एक समुदाय नहीं, पूरे समाज का है। आइए, हम सब मिलकर इसे सफल बनाएं और भाईचारे की मिसाल कायम करें।
– रिपोर्ट: संपादकीय टीम, भूली संवा
