धनबाद: सर्वोत्तम प्रयास फाउंडेशन व सेफजोन डिजिटल असेट्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बुधवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय इंदिरा नगर आई एम पार्क कॉलोनी बलियापुर धनबाद के छात्र-छात्राओं के बीच कॉपी-कलम व नाश्ता का वितरण संस्था के चेयरमैन सह वरिष्ठ समाजसेवी श्री सुबल दास के नेतृत्व में किया गया। मौके पर श्री दास ने कहा कि सर्वोत्तम प्रयास फाउंडेशन समाज सेवा व जन सेवा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इसके पूर्व भी दर्जनों जगहों गरीब जरूरतमंद लोगों के बीच कई तरह के कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें सहयोग करने का कार्य किया गया है और इसी कड़ी में आज यहां छात्र-छात्राओं के बीच में कॉपी कलम और नाश्ते का वितरण किया गया। उन्होंने कहा इस प्रकार कार्यक्रम करने से बहुत ही सुंदर आनंद व सकुन महसूस होता है। मानवता के नाते हमें इस प्रकार का कार्य जरूर करनी चाहिए।
मौके पर संस्था के स्टेट कोऑर्डिनेटर श्याम बिहारी यादव, सचिन बाउरी, अश्विनी मिश्रा, नारद कुमार यादव, चंदन कुमार महतो समेत अन्य उपस्थित थे।
कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट