उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने आज मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना अंतर्गत गव्य विकास विभाग की अन्य योजनाओं के शेष लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आवेदन सृजन के लिए जिला परिषद की माननीय अध्यक्ष, उप विकास आयुक्त, सभी प्रखण्ड के प्रमुख एवं मुखिया के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की।
बैठक में उप विकास आयुक्त द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों को गव्य विकास विभाग के हस्त/ विद्युत चलित चैफ कटर, वोर्मी कंपोस्ट, काउ मैट, डीप बोरिंग, पनीर खोया मेकिंग मशीन, मिल्किंग मशीन में योग्य एवं इच्छुक लाभुकों के आवेदन सृजन कर भेजने का निर्देश दिया गया।
वहीं उपायुक्त ने शीघ्र आवेदन सृजन करते हुए लाभुकों के अनुमोदन हेतु निर्देशित किया। साथ ही पशु पक्षी शेड निर्माण की दिशा में समुचित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया।
बैठक में जिला परिषद की माननीय अध्यक्ष श्रीमती शारदा सिंह, उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज, पशुपालन सह गव्य विकास पदाधिकारी डॉ ब्रजेश कुमार, सहायक पॉलट्री ऑफिसर डॉ अरुण कुमार व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।