विशेष दिव्यांग स्कूल “पहला कदम” में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

Share This News

धनबाद:नारायणी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित दिव्यांग बच्चों के स्कूल पहला कदम में गुरुवार को बसंत ऋतु के आगमन के अवसर पर नियमित स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का संचालन सीएचसी सदस्य डॉ. अलका सिंह द्वारा किया गया।
उल्लेखनीय है कि यह स्वास्थ्य जांच शिविर प्रत्येक माह की 19 तारीख को नियमित रूप से आयोजित किया जाता है। बसंत ऋतु में मौसम के बदलाव के कारण बच्चों में सर्दी-जुकाम, एलर्जी, वायरल बुखार, आंखों में जलन, त्वचा संक्रमण जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए शिविर में बच्चों की संपूर्ण स्वास्थ्य जांच की गई।
डॉ. अलका सिंह ने बच्चों को बसंत ऋतु में होने वाली बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने स्वच्छता बनाए रखने, हल्का व पौष्टिक भोजन लेने, अधिक धूप में न रहने, साफ पानी पीने तथा हाथों की नियमित सफाई पर विशेष जोर दिया।
इस अवसर पर स्कूल की सचिव अनीता अग्रवाल ने डॉ. अलका सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बसंत ऋतु में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर दिव्यांग बच्चों के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने में अत्यंत उपयोगी हैं। इससे समय पर बीमारी की पहचान और उपचार संभव हो पाता है।

Leave a comment