वार्ड 32 में रश्मि राज की प्रेस वार्ता, कहा अफवाहों से सावधान रहें, पानी समस्या होगी प्राथमिकता

Share This News

धनबाद। नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 32 की पार्षद प्रत्याशी रश्मि राज उर्फ शैंकी राज ने शुक्रवार को अपने चुनाव कार्यालय में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे किसी भी भ्रामक अफवाह पर ध्यान न दें और अधिक से अधिक संख्या में घर से निकलकर मतदान करें।

रश्मि राज ने बताया कि जनसंपर्क के दौरान उन्होंने वार्ड के लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पानी की समस्या सबसे बड़ी चुनौती है। यदि जनता उन्हें पार्षद चुनती है, तो उनकी पहली प्राथमिकता जल मीनार का निर्माण कराना होगा। साथ ही बारिश से पहले सभी नालियों की सफाई और मरम्मत कराने का काम किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि उन्हें माता-बहनों और युवा वर्ग का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

वार्ड 32 के पूर्व पार्षद राकेश राम ने भी उनका समर्थन करते हुए कहा कि रश्मि राज एक कर्मठ और सक्रिय उम्मीदवार हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि 2020 से लंबित कार्यों को वे पूरा करेंगे। खासकर ‘नल से जल’ योजना की समस्या का समाधान कर वार्डवासियों को राहत दिलाएंगे।

Leave a comment