धनबाद। नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 31 की पार्षद प्रत्याशी पूजा कुमारी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की महिलाओं और युवाओं के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं।
पूजा कुमारी ने कहा कि यदि जनता उन्हें पार्षद चुनती है तो उनकी प्राथमिकता वार्ड में अच्छी सड़कों का निर्माण, नालियों की मरम्मत और पानी की समस्या का समाधान करना होगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए वे पूरी मेहनत से काम करेंगी।
इस मौके पर सपन कश्यप ने बताया कि वे कई वर्षों से क्षेत्र में समाज सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार उनकी पत्नी पूजा कुमारी पार्षद प्रत्याशी हैं, जिनका चुनाव चिन्ह “बेबी वॉकर” क्रमांक संख्या दो है। उन्होंने वार्ड 31 की जनता से अपील की कि वे पूजा कुमारी को मतदान कर विजयी बनाएं, ताकि क्षेत्र के विकास कार्यों को गति मिल सके।