धनबाद नगर निकाय चुनाव में वार्ड संख्या 51 से बिरेंद्र कुमार विजयी घोषित हुए। मतगणना संपन्न होने के बाद निर्वाची पदाधिकारी प्रभाष चन्द्र दास ने उन्हें विजय प्रमाण पत्र प्रदान किया।
जीत की घोषणा के साथ ही समर्थकों में खुशी का माहौल देखा गया। बिरेंद्र कुमार ने क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए वार्ड के विकास और मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।
कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट