वार्ड संख्या 16 से अरुणा कुमारी हुई विजय। उन्हें निर्वाची पदाधिकारी श्री राम प्रवेश कुमार ने प्रमाण पत्र सौंपा।

Share This News

धनबाद नगर निकाय चुनाव में वार्ड संख्या 16 से अरुणा कुमारी विजयी घोषित की गईं। मतगणना पूरी होने के बाद निर्वाची पदाधिकारी राम प्रवेश कुमार ने उन्हें विजय प्रमाण पत्र सौंपा।

जीत की घोषणा के साथ ही समर्थकों में खुशी का माहौल देखा गया। अरुणा कुमारी ने क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए वार्ड के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहने का संकल्प लिया।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment