धनबाद नगर निकाय चुनाव में वार्ड संख्या 06 से कल्पना महतो विजयी घोषित की गईं। मतगणना पूर्ण होने के बाद निर्वाची पदाधिकारी लक्ष्मण यादव ने उन्हें विजय प्रमाण पत्र प्रदान किया।
जीत की घोषणा के साथ ही समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया। कल्पना महतो ने क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए वार्ड के विकास और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने का संकल्प लिया।
कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट