धनबाद: गुरूवार को वार्ड नंबर 20 के पार्षद प्रत्याशी बसंत कुमार यादव ने बेकारबांध में जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों से मिले। लोगों के द्वारा उन्हें माला पहनकर और अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत- सम्मानित किया गया।जनसंपर्क के दौरान वार्ड के लोगों ने उनको क्षेत्र में नाली,पानी स्ट्रीट लाइट समेत अन्य व्याप्त समस्याएं बताया । बसंत कुमार यादव ने कहा कि वे इस बार पार्षद प्रत्याशी के रूप में चुने जाते हैं तो वार्ड नंबर 20 में मुख्य रूप से जल नाली एवं स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान करेंगे एवं वार्ड के हर क्षेत्र में व्याप्त गंदगी के अंबार को त्वरित रूप से एवं नियमित से साफ सफाई करवाएंगे। इस एक स्मार्ट वार्ड बनाएंगे।उन्होंने लोगों से आग्रह किया की वार्ड के समग्र विकास के लिए मुझे विजय बनाएं। इस दौरान वार्ड के सभी वर्गों से उन्हें समर्थन व आशीर्वाद मिला। जनसंपर्क अभियान में बबलू कुमार सिंह , नवल प्रसाद रमाशंकर सिंह, राधेश्याम शर्मा, विनोद यादव, देवेंद्र यादव, जयप्रकाश यादव, निवास गोप, सेठी गोप,राजू कुमार, सुनील कुमार समेत वार्ड के अन्य लोग शामिल थे।