रोटरी क्लब ऑफ धनबाद व द मिशन हॉस्पिटल दुर्गापुर का संयुक्त निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 150 लोगों की जांच

Share This News

आज दिनांक 20.02.2026 को रोटरी क्लब ऑफ धनबाद एवं द मिशन हॉस्पिटल दुर्गापुर के संयुक्त तत्वावधान में जीवन ज्योति विशेष विद्यालय प्रांगण में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर रोटरी क्लब ( बिहार – झारखंड) की जिलापाल श्रीमती नम्रता नाथ जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। इसके अलावा द मिशन हॉस्पिटल दुर्गापुर के निदेशक डॉ पार्थ पाल एवं उनकी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम शामिल हुई। कार्यक्रम की शुरुआत में जीवन ज्योति के विशेष बच्चों ने सांकेतिक भाषा में राष्ट्रगान प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभी सम्माननीय अतिथियों का स्वागत करते हुए जीवन ज्योति संस्थान के सचिव श्री राजेश परकेरिया जी ने द मिशन हॉस्पिटल दुर्गापुर से आए हुए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम का स्वागत करते हुए उन्हें जीवन ज्योति विशेष विद्यालय के बच्चों के द्वारा निर्मित गिफ्ट हैम्पर एवं पेंटिंग्स प्रदान किया। रोटरी क्लब ऑफ धनबाद के अध्यक्ष श्री नवल उपाध्याय जी ने सभी को बताया कि रोटरी क्लब ऑफ धनबाद का ध्येय वाक्य स्वयं से ऊपर समाज की सेवा रहा है और उसी क्रम में आज ये निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। रोटरी क्लब ऑफ धनबाद द्वारा संचालित दिव्यांग बच्चों का विशेष विद्यालय जीवन ज्योति, जैरी पॉवेल लिंब सेंटर, ब्लड डोनेशन कलेक्शन वैन आदि का संचालन कर बहुत सारे सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करती आ रही है। जीवन ज्योति संस्थान के अध्यक्ष श्री संजय खेमका जी ने बताया कि विगत 37 वर्षों से जीवन ज्योति संस्थान धनबाद में दिव्यांग जनों की सेवा एवं उनको शिक्षण प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य करती आ रही है। मुख्य अतिथि श्रीमती नम्रता नाथ (जिलापाल, रोटरी क्लब) ने रोटरी क्लब ऑफ धनबाद के द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज तक मैने जीवन ज्योति को सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यम से तस्वीरों में देखा था आज मुझे ये सौभाग्य प्राप्त हुआ कि इस विशेष विद्यालय के बच्चों से साक्षात मिलने का मौका मिला। इन बच्चों के अंदर छुपी प्रतिभा को देखकर मैं अभिभूत हो गई हूं और भविष्य में जीवन ज्योति विशेष विद्यालय को हर सम्भव सहायता प्रदान करने की कोशिश करूंगी। आज मुख्य अतिथि के करकमलों से 3 दिव्यांग जनों को कृत्रिम अंग (जयपुर फुट) प्रदान किया गया। द मिशन हॉस्पिटल दुर्गापुर के डॉ पार्थ पाल जी ने सभी को बताया कि इस शिविर में लोगों का निःशुल्क ई सी जी, इको टेस्ट, शुगर टेस्ट, रक्तचाप जॉच एवं अन्य सभी प्रकार के जाँच निःशुल्क किए जा रहे हैं। इस शिविर में बहुत ही अनुभवी एवं वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम शामिल हो रही है जिसका लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचना ही हमारा उद्देश्य है। हम एक स्वस्थ समाज की परिकल्पना को पूर्ण करने हेतु इस शिविर का आयोजन कर रहे हैं। उन्होंने भविष्य में भी रोटरी क्लब ऑफ धनबाद के साथ मिलकर शिविर का आयोजन करती रहेगी।इसके अलावा रोटरी क्लब ऑफ धनबाद के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कुल 15 यूनिट रक्त संग्रह किया गया आज के शिविर में जीवन ज्योति विशेष विद्यालय, धनबाद ब्लाइंड स्कूल के बच्चों एवं उनके अभिभावकों एवं अन्य कुल 150 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें उचित परामर्श प्रदान किया गया। श्री राजन गंडोत्रा जी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापन करते हुए द मिशन हॉस्पिटल दुर्गापुर के सभी डॉक्टरों का उनके इस अतुलनीय सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया।शिविर में मुख्य रूप से निम्नलिखित डॉक्टरों की टीम शामिल हुए
हड्डी रोग विशेषज्ञ – डॉ. अभि,
मेडिसिन विशेषज्ञ – डॉ. पार्थ पाल
किडनी रोग विशेषज्ञ (नेफ्रोलॉजिस्ट) – डॉ. शिल्पा
त्वचा रोग विशेषज्ञ – डॉ. अनमोल
स्त्री रोग विशेषज्ञ – डॉ. नामतारा
हार्मोन रोग विशेषज्ञ (एंडोक्राइनोलॉजिस्ट) – डॉ. अरित्रा
सामान्य चिकित्सक – डॉ. अरिता
इसके अलावा भी अन्य विशेषज्ञ डॉक्टर उपस्थित थे।
आज के कार्यक्रम में श्रीमती नम्रता नाथ (जिलापाल रोटरी क्लब), श्री नवल उपाध्याय (अध्यक्ष रोटरी क्लब ऑफ धनबाद), श्री गौरव सर्राफ (सचिव, रोटरी क्लब ऑफ धनबाद), श्री संजय खेमका (अध्यक्ष, जीवन ज्योति संस्थान),श्री राजेश परकेरिया (सचिव जीवन ज्योति संस्थान), श्री राजेश माटालिया,राजीव गोयल, राजन गंडोत्रा,अभिषेक अग्रवाल,पार्थ सिंहा, श्रीमती मीनाक्षी खेमका, श्रीमती स्वाति सिंह, अपर्णा दास (प्राचार्या जीवन ज्योति) एवं रोटरी क्लब ऑफ धनबाद के अन्य सभी सदस्य उपस्थित थे।

Leave a comment