रानीगंज मंडल 2 में भाजपा का जनसंपर्क अभियान सफलतापूर्वक संपन्न

Share This News

पश्चिम बंगाल के आसनसोल-रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के मंडल 2 अंतर्गत नवो कजोड़ा इलाके में भारतीय जनता पार्टी ने जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया। यह अभियान पार्टी की नेत्री और रानीगंज विधानसभा की प्रवेक्षक आशा शर्मा के नेतृत्व में संचालित हुआ।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर स्थानीय लोगों से संवाद किया और उनकी समस्याओं तथा सुझावों को सुना। आशा शर्मा ने कहा कि अभियान के दौरान पार्टी को आम जनता से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही है, जो आने वाले चुनाव में सकारात्मक असर डाल सकती है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बदलाव को लेकर लोगों में चर्चा बढ़ी है और लोकतंत्र में अंतिम निर्णय जनता के हाथ में होता है। साथ ही उन्होंने राज्य की मौजूदा तृणमूल कांग्रेस सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए दावा किया कि मतदाता परिवर्तन चाहते हैं।

आशा शर्मा ने महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं के रोजगार, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती जैसे मुद्दों को प्राथमिकता बताया। उन्होंने यह भी कहा कि विभिन्न योजनाओं में कथित अनियमितताओं की जांच कर पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a comment