रश्मि राज ने बनाई चुनावी रणनीति, समर्थकों संग की बैठक

Share This News

धनबाद :नगर निकाय चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 32 में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में वार्ड प्रत्याशी रश्मि राज उर्फ सैंकी, साइकिल पंप छाप,क्रमांक संख्या 5 ने अपने चुनावी कार्यालय में समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में आगामी चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई। और घर-घर जनसंपर्क अभियान को और तेज करने का निर्णय लिया गया।

बैठक के दौरान रश्मि राज उर्फ सैंकी ने कार्यकर्ताओं को वार्ड के प्रत्येक बूथ पर मजबूती से काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी समर्थकों से एकजुट होकर विकास के मुद्दों को लेकर लोगों के बीच जाने की अपील की।बैठक में वार्ड की समस्याओं जैसे सड़क, पानी, सफाई और प्रकाश व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई। रश्मि राज ने भरोसा दिलाया कि जनता ने मौका दिया तो वार्ड को विकास के नए आयाम तक पहुंचाया जाएगा।इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे और चुनाव में जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

Leave a comment