मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 20 दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति

Share This News

जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगर पालिका) सह उपायुक्त श्री आदित्य रंजन के निर्देश पर अनुमंडल दंडाधिकारी श्री लोकेश बारंगे ने मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 20 दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है।

डिस्पैच का कार्य सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के मुख्य प्रवेश द्वार, डिस्पैच सेंटर के अंदर वाले प्रवेश द्वार, विभिन्न कोषांग के पास, वाहनों के निकास द्वार, वाहन पड़ाव, सुरक्षित मतदान कर्मियों के पंडाल, मेन गेट के सामने, कुर्मिडीह मोड़ एवं विनोद बिहारी चौक के पास दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

नगर निकाय चुनाव को लेकर 22 फरवरी 2026 को प्रातः 5:00 बजे से चुनाव सामग्री का डिस्पैच शुरू होगा।

Leave a comment