भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह पहुंचे भाजपा नेता अमरेश सिंह के आवास

Share This News

धनबाद नगर निकाय चुनाव, झारखंड के राजनीतिक परिदृश्य व क्षत्रिय समाज के एकजुटता पर हुई चर्चा

धनबाद:भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा व पूर्व सांसद पी एन सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरेश सिंह से मुलाकात उनके हाउसिंग कॉलोनी स्थित आवास पहुंचे जहां अमरेश सिंह की धर्मपत्नी मृदुलाल सिंह एवं बड़ी बहन डॉक्टर सुनीता सिंह ने पुरे परंपरागत आतिथ्य रीती रिवाज से आरती उतारी एवं उनका स्वागत- सम्मान किया । अमरेश सिंह ने उन्हें अंगवस्त्र ओढाकर व पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया । इस दौरान अमरेश सिंह एवं राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह के बीच धनबाद नगर निकाय चुनाव, झारखंड के राजनीतिक परिदृश्य व क्षत्रिय समाज के एकजुटता के संदर्भ में चर्चा हुई। बता दे भाजपा समर्थित उम्मीदवार संजीव कुमार के समर्थन में धनबाद का दौरा था, इस बाबत उनके द्वारा संजीव कुमार के पक्ष में प्रेस वार्ता की गई, पुस्तक का लोकार्पण किया, साथ ही उनके पदयात्रा में शामिल हुए।

Leave a comment