बुजुर्ग मतदाताओं में दिखा वोटिंग का उत्साह

Share This News

नगर निकाय चुनाव में जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों पर बुजुर्ग मतदाताओं में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का उत्साह देखने को मिला।

कई बुजुर्ग मतदाता अपने परिजनों का सहारा लेकर मतदान केंद्र तक पहुंचे। कई बुजुर्ग मतदाता सपरिवार वोट देने के आएं। कई मतदान केंद्र पर स्वयं सेवकों ने बुजुर्ग मतदाता को सहायता प्रदान की।

वहीं मतदान केंद्र पर बीएलओ द्वारा हर मतदाता की पर्ची चेक कर उनके संबंधित बूथ की कतार में खड़ा कराया गया।

जिला प्रशासन ने सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की थी। बीच बीच में सिटी हॉक्स द्वारा गश्त की जा रही थी।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment