बरसाती मेढक के झांसे में नहीं आनेवाली जनता — ढुल्लू महतो

Share This News

सांसद ढूलु महतो ने नगर निगम क्षेत्र की एक एक जनता से भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार के पक्ष में वोट करने की अपील की.आज प्रेस कॉन्फ्रेस में सांसद ने यह भी कहा कि इस मेयर चुनाव में
कई ऐसे भी लोग खड़े हैं जो सिर्फ चुनाव में ही दिखाई पड़ते हैं पर जनता वैसे बरसाती मेढक के झांसे में नहीं आनेवाली है.उन्होंने विकास कार्यों का हवाला देते हुए कहा कि अगले तीन साल के कार्यकाल में अधूरे बचे कार्य को पूरा करेंगे नहीं तो अगला चुनाव वे नहीं लड़ेंगे — एक रिपोर्ट

अधूरे कार्यों को तीन सालों में पूरा करेंगे,नहीं तो अगला चुनाव नहीं लड़ेंगे

सांसद बनते ही जाम से मुक्ति के दिशा में उठाया कदम

गोविंदपुर में फ्लाइओवर का निर्माण हो चूका है शुरू

गयापुल का चौड़ी करण कार्य प्रगति पर

निरसा में भी जल्द शुरू होने जा रहा फ्लाई ओवर निर्माण कार्य

राज्य सरकार जमीन दे, छह माह के भीतर बनेगा एयरपोर्ट

धनबाद में चिड़ियाघर नहीं खुल पाने का भी कारण है सरकार जमीन उपलब्ध नहीं करा रही

धनबाद के सांसद ढुल्लु महतो अपने बेवाक बोल के लिए भी जाने जाते हैं. नगर निगम चुनाव में भाजपा समर्थित मेयर पद के प्रत्याशी संजीव कुमार के पक्ष में उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेस कर जनता से वोट की अपील की. उन्होंने कहा कि मेयर चुनाव में ऐसे भी लोग खड़े हैं जिनका विकास कार्यों को लेकर कोई नाता नहीं रहा और आज चुनाव में खड़े हो गए हैं पर धनबाद की जनता वैसे बरसाती मेढक के झांसे में आनेवाली नहीं है.

Leave a comment