Breaking News

परिवहन विभाग ने चलाया “रफ्तार घटाओ सुरक्षा बढ़ाओ” अभियान

Share This News

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिवाकर सी द्विवेदी के नेतृत्व में आज परिवहन विभाग ने ओवर स्पीडिंग जागरूकता सप्ताह के तहत “रफ्तार घटाओ सुरक्षा बढ़ाओ” अभियान चलाया।

अभियान के पहले दिन धनबाद के सिटी सेंटर चौक के पास चार पहिया, दोपहिया, ऑटो तथा टोटो चालकों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया।

इसमें आमजनों को वाहनों की तेज गति से होने वाले नुकसान, वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करने तथा वाहन चलाते समय सामने वाले वाहन से हमेशा उचित दूरी बनाए रखने के बारे में जानकारी दी गई।

साथ ही बताया गया कि ओवर स्पीड के कारण सड़क दुर्घटनाओं में अधिक मृत्यु हो रही है, जो बहुत बड़ी चिंता का विषय है। आमजनों को हमेशा वाहन नियंत्रित गति से चलाने की आवश्यकता है।

मौके पर जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक सुनील कुमार, रोड इंजीनियर ऐनालिस्ट अमरेश कुमार तथा आईटी असिस्टेंट देवेन्द्र कुमार उपस्थित थे।

कुसुम न्यूज़ से निशा की रिपोट

Leave a comment