धनबाद नगर निकाय चुनाव में वार्ड संख्या 21 से उर्मिला मंडल विजयी घोषित की गईं। मतगणना पूर्ण होने के बाद निर्वाची पदाधिकारी एजाज हुसैन अंसारी ने उन्हें विजय प्रमाण पत्र प्रदान किया।
जीत की घोषणा होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उर्मिला मंडल ने क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे वार्ड के समग्र विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहेंगी।
कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट