नारी शक्ति के रंगों से सजा होली मिलन समारोह, नारी सेवा संघ का रंगारंग आयोजन

Share This News

सिंदरी में नारी सेवा संघ की ओर से होली मिलन समारोह का भव्य और रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रंजना शर्मा ने की। इस अवसर पर संघ की महिलाओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर और गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। पारंपरिक होली गीतों पर महिलाओं ने नृत्य किया और पूरे माहौल को उल्लासमय बना दिया। साथ ही एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर पर्व की खुशियां साझा कीं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में उमा शर्मा, अनीता श्रीवास्तव, मीनू सिंह, सुप्रिया, प्रतिमा गोप, बबीता गोप, सरस्वती देवी, अल्पी तिवारी, उषा सिंह, सोनी सिंह, सोनी गुप्ता, चिंता दास, सोनी देवी, जाह्नवी विश्वकर्मा सहित सैकड़ों महिलाओं का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a comment