धनबाद नगर निगम चुनाव: झामुमो समर्थित चन्द्र शेखर अग्रवाल को राकांपा (शरदचंद्र पवार) का बिना शर्त समर्थन – सुनील झा

Share This News

झारखंड में चल रहे निकाय चुनाव के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थित उम्मीदवारों को समर्थन देने की घोषणा की है। पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व—शरद पवार, सुप्रिया सुले और राजीव झा—के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है।

पार्टी की नेशनल वर्किंग कमिटी (NWC) के सदस्य और झारखंड के केंद्रीय पर्यवेक्षक कुमार ज्ञानेन्द्र उर्फ सुनील झा ने बताया कि धनबाद नगर निगम में झामुमो और भाकपा-माले समर्थित मेयर प्रत्याशी चन्द्र शेखर अग्रवाल को राकांपा (शरदचंद्र पवार) का समर्थन रहेगा।

सुनील झा ने कहा कि झामुमो राष्ट्रीय स्तर पर इंडिया गठबंधन का महत्वपूर्ण घटक है और राज्य में हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में गठबंधन कार्य कर रहा है। इसी राजनीतिक समझ और तालमेल के तहत पार्टी ने यह समर्थन देने का फैसला किया है।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार के नेतृत्व में विकास कार्यों को गति मिली है। चन्द्र शेखर अग्रवाल, जो पूर्व में मेयर रह चुके हैं, को धनबाद के विकास से जोड़ा जाता है। पार्टी का मानना है कि यदि स्थानीय निकाय और राज्य सरकार में तालमेल रहेगा तो शहर के विकास को और बल मिलेगा।

Leave a comment