Breaking News

झारखंड आंदोलनकारी शाहिद नेपाल रवानी का शहादत दिवस मनाया गया

Share This News

धनबाद। 25 फरवरी 2026 को झरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मदन राम के आवासीय कार्यालय में झारखंड आंदोलनकारी नेता शाहिद नेपाल रवानी का शहादत दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके संघर्षपूर्ण जीवन को याद किया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि शाहिद नेपाल रवानी ने झारखंड आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके योगदान और संघर्ष को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके आदर्श आज भी समाज को प्रेरित करते हैं।

इस अवसर पर मुख्य रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष मदन राम सहित अनवर अंसारी, जितेंद्र पासवान, साहब शेख, लखी प्रमाणिक, गोवर्धन यादव, भगवान सिंह, बादशाह खान, जसीम अंसारी, मोहम्मद सनाउल, शकीला बानो और सकीना परवीन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन दो मिनट का मौन रखकर किया गया।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment