धनबाद: जनता दल यू. के धनबाद जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने बुधवार को निजी होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने बताया कि जेडीयू ने धनबाद नगर निगम चुनाव में भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार को अपना समर्थन दे कर जिताने का निर्णय पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खिरू महतो के निर्देश पर लिया गया है। पिंटू कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी ने विचार-विमर्श के बाद यह फैसला लिया है और कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ मेयर प्रत्याशी कुमार संजीव के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि संयुक्त समर्थन से नगर निगम क्षेत्र में बेहतर परिणाम मिलेंगे।साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि जेडीयू ने नगर निगम के 14 वार्डों में अपने पार्षद प्रत्याशी उतारे हैं। इन वार्डों में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सक्रिय रूप से चुनाव मैदान में हैं और जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।जेडीयू के संवाददाता सम्मेलन में मुख्य रूप से पार्टी के जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह, प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ राम स्वरूप यादव, प्रदेश महासचिव सुशील कुमार सिंह, उदय कुमार सिंह, प्रदेश सचिव राजु कुमार सिंह, मुन्ना सिन्हा, युवा के जिला अध्यक्ष बबलु मोदक, महिला जिला अध्यक्ष पुष्पा पाण्डेय, झरिया नगर अध्यक्ष अनिल सिंह, धनबाद नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे मुख्य रूप से उपस्थित रहे । सभी ने एकजूट होकर पार्टी प्रत्याशियों और समर्थित मेयर उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।