धनबाद:जेईई मैंस की परीक्षा में बड्स गार्डेन स्कूल, दलूडीह , राजगंज के छात्रों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।विद्यालय के छात्र देव कुमार ने 99 परसेंटाइल , मृदुल कृष्णा ने 98.62 परसेंटाइल, सार्थक दें और छात्रा श्रेया किशोर ने 98.66 परसेंटाइल प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद कुमार एवं विद्यालय के चेयरमैन अमर कुमार पाल ने बच्चों को शुभकामनाएं दी है, विद्यालय के शिक्षक मनोज ठाकुर, दया शंकर पांडे, अजय रवानी, सोमेंन सेन एवं सोमेन दे व शिवम भारद्वाज आदि ने इसे बच्चों के परिश्रम का फल बताया।
वही बच्चों में अपने रिजल्ट को जानकर काफी खुशी हुई है ,उन्होंने अपने माता-पिता का भी नाम को रोशन किया है और बच्चों ने भी विद्यालय परिवार को धन्यवाद कहा है।विद्यालय परिवार की ओर से सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई है।

