Breaking News

जिला स्तरीय मेगा वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन

Share This News

भारतीय रिजर्व बैंक के तत्वावधान में मनाए जा रहे वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 के अवसर पर 13 फरवरी 2026 को पर्जन्य बी एड कॉलेज, बलियापुर, धनबाद में जिला स्तरीय मेगा वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन अग्रणी जिला प्रबंधक धनबाद श्री अमित कुमार के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनता को केवाइसी एवं सुरक्षित बैंकिंग के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में श्री सन्नी श्रीवास्तव, प्रबंधक, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक श्री रवि कुमार लोहानी, वित्तीय साक्षरता केंद्र बैंक ऑफ इंडिया के श्री राजेंद्र कुमार, वित्तीय साक्षरता केंद्र झारखंड ग्रामीण बैंक के श्रीमति लवली पंडित, सीएफएल प्रतिनिधि एवं विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक, बैंक कर्मी एवं पर्जन्य बी एड कॉलेज के शिक्षण कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों द्वारा आमजन को केवाईसी अद्यतन कराने के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि यह बैंकिंग सुरक्षा की पहली और सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से बैंक ग्राहकों की पहचान सत्यापित करता है और धोखाधड़ी, फर्जी खातों तथा साइबर अपराधों पर नियंत्रण संभव होता है।

शिविर में विशेष रूप से समय-समय पर केवाइसी अपडेट कराने की अनिवार्यता, आधार, पैन, फोटो एवं पता प्रमाण की सही जानकारी देना, निष्क्रिय / डॉर्मेंट खातों को पुनः सक्रिय करने की प्रक्रिया, मोबाइल नंबर अपडेट रखने का महत्व, डिजिटल बैंकिंग, यूपीआई एवं एटीएम का सुरक्षित उपयोग, साइबर ठगी, फिशिंग लिंक एवं ओटीपी धोखाधड़ी से बचाव पर जानकारी दी गई।

शिविर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, स्वयं सहायता समूह के सदस्य, किसान, व्यापारी एवं आम नागरिक उपस्थित रहे। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे और केवाइसी प्रक्रिया, दस्तावेजों एवं बैंकिंग सुरक्षा से संबंधित शंकाओं का समाधान प्राप्त किया।

Leave a comment