जनता का आशीर्वाद मिला तो वार्ड नंबर 33 का कायाकल्प करूंगी: पिंकी गुप्ता

Share This News

धनबाद:वार्ड नंबर 33 की पार्षद प्रत्याशी पिंकी गुप्ता चुनाव चिन्ह बल्ला छाप क्रमांक संख्या तीन ने अपने चुनावी कार्यालय में बतायी कि जन सम्पर्क करने के दौरान उन्होंने वार्ड में व्याप्त विभिन्न समस्याओं का अवलोकन किया और इस सम्बन्ध में क्षेत्र के निवासियों से बातचीत भी की। उन्होंने बताया कि वार्ड में हर तरफ गंदगी का अम्बार लगा है। मुहल्लों की सड़कों की हालत भी खस्ता है। स्ट्रीट लाइट का भी समुचित प्रबंध नहीं है। स्काई लार्क के बगल में स्थित मित्रा गली में आकस्मिक समय में किसी बड़ी गाड़ी के आने जाने के लिये कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। राज कमल स्कूल, अशोक नगर में नाले का पानी सड़कों पर बहता रहता है जिससे लोगों को आने जाने में परेशानी तो होती है सड़क भी जर्जर हो चुकी है। नई दिल्ली मुहल्ले में पानी की गंभीर समस्या से क्षेत्र के लोगों को जुझना पड़ रहा है। शास्त्री नगर मुहल्ले में स्थित रेलवे लाइन के अगल बगल में गंदगी ही गंदगी देखी जा सकती है । उन्होंने बताया गया की वह पिछले कई सालों से सामाजिक कार्यों में लगी हैं। जून माह में उन्होंने ग्यारह कन्याओं को विवाह बंधन में बंधवाया है। प्रत्येक तीन माह में रक्त दान का आयोजन पंख एक नई दिशा नामक संस्था द्वारा किया जाता है। इस संस्था की वो संस्थापक सह अध्यक्ष हैं। बरवाअड्डा स्थित मदर टेरेसा नामक संस्था में लाचार महिलाओं को आश्रय दिलाया है। बतायी कि इस बार अगर वार्ड के लोगों का आशीर्वाद मिला तो दिन रात मेहनत करके जल और नाली की समस्याओं समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं का निदान कर वार्ड नंबर 33 का कायाकल्प करूंगी।

Leave a comment