धनबाद (DHANBAD): गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व को समर्पित कार्यक्रमों की श्रृंखला में रविवार की सुबह सिंदरी क्षेत्र भक्ति और सजे हुए धार्मिक माहौल से सराबोर रहा। प्रकाश पर्व से पहले हो रही प्रभात फेरियों के क्रम को आगे बढ़ाते हुए आठवीं प्रभात फेरी का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। तड़के 5 बजे निशांन साहिब की सेवा सम्भाल रहे सरदार नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में श्रद्धालुओं का जत्था सिंदरी गुरुद्वारा साहिब से रवाना हुआ। गुरुवाणी के सुर, ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक बाजों की धुनों के साथ यह यात्रा गौशाला स्थित मनजीत सिंह के आवास तक पहुँची, जहाँ परिवार के सदस्यों ने फ़ूलों से स्वागत कर श्रद्धालुओं का सत्कार किया।
आयोजन स्थल पर सिंदरी गुरुद्वारा सत्संग सभा की महिला सदस्याओं ने लगभग एक घंटे तक गुरु साहिब की पावन वाणी का कीर्तन कर वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। इसके बाद गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथि ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष अरदास कर परिवार एवं क्षेत्र में सुख, शांति और उन्नति की मंगल कामनाएँ प्रकट कीं। कार्यक्रम के उपरांत सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और जलपान का प्रबंध किया गया, जिसमें उपस्थित जनों ने प्रेमपूर्वक सहभागिता निभाई।
इस धार्मिक आयोजन में गुरुद्वारा साहिब के प्रधान जसप्रीत सिंह रैनो के साथ डॉ. स्मृति नागी, मनजीत सिंह, प्रेम सिंह, लाखजीत सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह, हरदीप सिंह, मोहन सिंह, बलबीर सिंह नागी, हरपाल सिंह, जगदीश्वर सिंह, रंजीत सिंह, हरविंदर सिंह, इंद्रजीत सिंह, हरेंद्र सिंह, सतविंदर सिंह, गुरचरण सिंह, गुलशन सिंह सहित श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या मौजूद रही। महिला श्रद्धालुओं में जसपाल कौर, मनजीत कौर, अंजलि कौर, सुरेंद्र कौर, रूपा कौर, बलजीत कौर, रीत कौर, प्रीत कौर, प्रीति कौर एवं हिना उप्पल ने भी अपनी आस्था के साथ उपस्थिति दर्ज कराई।