धनबाद मंगलवार को सरायढेला, लिबर्टी शोरूम के बगल में कंफर्ट फैमिली सैलून का उद्घाटन मुख्य अतिथि रणविजय सिंह ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। रणविजय सिंह ने कहा यह कंफर्ट सैलून लग्जरी ब्यूटी और वेलनेस पर केंद्रित है जिसका धनबादवासी अपने पूरे परिवार के संग इनके बेहतरीन परफेक्ट एंड ऑथेंटिक सर्विसेज से लाभान्वित होंगे ।कंफर्ट सैलून के ऑनर विप्लव सेन ने कहा समस्त भारत में कंफर्ट का 10 ब्रांच और झारखंड का यह पहला ब्रांच धनबाद में शुभारंभ किया गया है। जिसमें इनॉग्रल डिस्काउंट ग्राहकों के लिए 300 रूपये में हेयर कट और सेविंग, महिलाओं के लिए सभी सेवाओं में 40% की छूट दी गई है सीनियर सिटीजन के लिए हेयरकट में विशेष रियायत दी गई है।इसके अलावा अन्य आकर्षक पारिवारिक सैलून ऑफ़र्स शुरू किए हैं। यह एक प्रीमियम फैमिली सैलून है, जहां पुरुषों, महिलाओं एवं बच्चों के लिए आधुनिक सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। महिलाओं के लिए अलग एवं निजी सेक्शन की सुविधा दी गई है, जिससे वे पूरी सुरक्षा और आरामदायक वातावरण में सेवाओं का लाभ ले सकें। विप्लव सेन के अनुसार यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्वच्छता एवं सुरक्षा मानकों का विशेषध्यान रखा जाता है। उद्घाटन के अवसर पर वेगा के क्रिएटिव आर्टिस्ट वीरेंद्र वर्मा भी मौजूद थे उन्होंने सैलून के सभी स्टाफ को ब्यूटी मेकअप एवं हेयरकट के विशेष टिप्स बताये । सैलून के ऑनर इंद्रानी सेन ने बताया कि उनके टीम का इस प्रोफेशन में 25 वर्षों का अनुभव है और सैलून के अपने अकादमी के द्वारा अनुभवी एवं प्रशिक्षित पर्सन्स के द्वारा यहां फेस स्कैनर,हेयर स्टाइलिंग, ब्यूटी, कोरियन हेयर स्पा, मेकअप, एक्सक्लूसिव ब्राइडल सर्विस , स्किन केयर, नेल्स समेत सभी आधुनिक सेवाएं उपलब्ध हैं