धनबाद :एमटेक पावर ने धनबाद के एक क्लब के सभागार में अपने तीन नए प्रोडक्ट लिथियम इनवर्टर बैटरी,लिथियम ई रिक्शा बैटरी और इनवर्टर का लॉन्च किया। लॉन्चिंग के मौके में उपस्थित कंपनी के सीनियर मैनेजर झारखंड अभिजीत सिन्हा ने कहा एम-टेक पावर एक प्रमुख निर्माता कंपनी है, उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों, समय पर डिलीवरी और नैतिक व्यावसायिक व्यवहार के माध्यम से देश भर में ग्राहकों की संतुष्टि पर ध्यान केंद्रित करती है। वे अपने डीलरों और वितरकों के साथ मिलकर काम करते हैं। धनबाद में एमटेक पावर बैटरी विक्रेता उपलब्ध हैं।एमटेकपावर कंपनी अपने भागीदारों के साथ संबंध मजबूत करने, नई तकनीकों को साझा करने और बेहतर व्यावसायिक रणनीतियों पर चर्चा करने के लिए इन तीनों प्रोडक्ट के लांचिंग के मौके पर डीलर सम्मेलन का आयोजन किया है। सीनियर मैनेजर ने बताया कि एम-टेक पावर के लॉन्च किए गए लिथियम बैटरी, इनवर्टर एवं अन्य प्रोडक्ट्स के लिए आप धनबाद में स्थानीय विक्रेताओं से संपर्क कर सकते हैं।