उपायुक्त व एसएसपी ने किया मतगणना हॉल का निरीक्षण

Share This News

जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त श्री आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार ने राजकीय पॉलिटेक्निक में चल रहे नगर निकाय चुनाव के विभिन्न मतगणना हॉल का निरीक्षण किया।

इस दौरान उपायुक्त ने मतगणना पदाधिकारियों को प्रत्येक मतपत्र की गहनता से जांच कर त्रुटि रहित गिनती करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने संबंधित निर्वाची पदाधिकारी को मतगणना कर्मियों के लिए पेयजल, समय पर भोजन, शाम का नाश्ता इत्यादि सुचारू रूप से करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त व एसएसपी ने कम्प्यूटर पर मतगणना के आंकड़ों के संकलन का बारीक से अध्ययन किया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्री आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार, अनुमंडल दंडाधिकारी श्री लोकेश बारंगे, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्रीमती हेमा प्रसाद, डीएसपी श्री शंकर कामती व अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment