राँची: आदिवासी समाज द्वारा आयोजित ऐतिहासिक राँची जतरा मेला की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। इस वर्ष मेले को खास बनाने के लिए आयोजन समिति ने झारखंड के लोकप्रिय और आदिवासी समुदाय के सम्मानित नेता टाइगर जयराम महतो को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है।
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि जयराम महतो लंबे समय से आदिवासी संस्कृति, हक-हकूक और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहे हैं। उनकी लोकप्रियता और समुदाय के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें मुख्य अतिथि बनाना आयोजन समिति के लिए गर्व की बात है।
जतरा मेला में इस बार पारंपरिक नृत्य, सांस्कृतिक झांकी, हथकरघा प्रदर्शनी, लोकगीत, आदिवासी भोजन स्टॉल समेत कई आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीणों व शहरी क्षेत्र के लोगों के जुटने की संभावना है।
आयोजन समिति के अनुसार, मुख्य अतिथि जयराम महतो मेले का शुभारंभ करेंगे और सांस्कृतिक मंच पर आदिवासी समुदाय को संबोधित भी करेंगे।
कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट